मौसम विभाग ने ओडिशा के छह जिलों में आज भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। अगले दो दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की आशंका है। विभाग ने संबलपुर, झारसुगुड़ा, सोनपुर, बौध, बोलांगीर और अंगुल जिलों के लिए आज ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। राज्य में कल संबलपुर सबसे गर्म स्थान रहा। यहां तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Site Admin | मार्च 30, 2025 7:13 पूर्वाह्न
मौसम विभाग ने ओडिशा के छह जिलों में आज भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की
