जनवरी 7, 2025 8:23 अपराह्न

printer

मौसम विभाग के अनुसार हवा की दिशा बदलने से छत्तीसगढ़ में ठंड

मौसम विभाग के अनुसार हवा की दिशा बदलने से छत्तीसगढ़ में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाएं आ रही है। मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया कि कल 8 जनवरी से प्रदेश के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस के आसपास कमी होने की संभावना है। ठंड में बढ़ोत्तरी होगी और मौसम शुष्क रहेगा।