मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 21, 2025 4:58 अपराह्न

printer

मोदी सरकार मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है- गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में माओवादियों के खिलाफ आज के अभियान को नक्सलवाद के खात्मे की लड़ाई में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।  श्री शाह ने कहा कि नारायणपुर अभियान में सुरक्षा बलों ने नंबाला केशव राव उर्फ ​​बसवराजू सहित 27 खूंखार माओवादियों को मार गिराया। केशव सीपीआई-माओवादी का महासचिव, शीर्ष नेता और नक्सल आंदोलन की रीढ़ था। गृह मंत्री ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ देश की लड़ाई के तीन दशकों में पहली बार किसी महासचिव स्तर के प्रमुख को सेना ने मार गिराया है। उन्होंने इस बड़ी सफलता के लिए सुरक्षा बलों और एजेंसियों की सराहना की।

    गृह मंत्री ने बताया कि ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट के पूरा होने के बाद छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र में 54 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है और 84 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

17/10/24 | 7:45 अपराह्न