मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 3, 2024 5:12 अपराह्न

printer

मॉनसून की सक्रियता से राजधानी पटना समेत प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी

मॉनसून की सक्रियता से राजधानी पटना समेत प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले चौबीस घंटों के दौरान राज्य के उत्तर-पश्चिम भागों में कई स्थानों पर बहुत भारी बारिश रिकॉर्ड की गई।

 

मौसम विज्ञान केन्द्र, पटना के वैज्ञानिक ने बताया कि अगले चौबीस घंटों के दौरान बक्सर, भोजपुर, सारण, सीवान, सीतामढ़ी और मधुबनी जिले के कुछ स्थानों पर अत्यधिक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

वहीं, इस अवधि में पटना, गोपालगंज, अरवल, मुजफ्फरपुर, कैमूर, रोहतास और वैशाली जिले में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, राज्य के शेष हिस्सों में मध्यम बारिश की संभावना है।

 

इधर, इस दौरान विभिन्न स्थानों पर मेघ गर्जन और वज्रपात की भी आशंका है। आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान घर से बाहर नहीं निकलने और सतर्कता बरतने की अपील की है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है