अगस्त 29, 2025 11:41 पूर्वाह्न

printer

मुख्‍य न्‍यायाधीश बी.आर. गवई ने सर्वोच्‍च न्‍यायालय के दो नवनियुक्‍त न्‍यायाधीशों को पद की शपथ दिलाई

मुख्‍य न्‍यायाधीश बी.आर. गवई ने आज सर्वोच्‍च न्‍यायालय के दो नवनियुक्‍त न्‍यायाधीशों को पद की शपथ दिलाई। न्‍यायमूर्ति आलोक अराधे और न्‍यायमूर्ति मनुभाई पंचोली ने शपथ ली। सरकार ने दो दिन पहले ही उनकी नियुक्ति को स्‍वीकृति दी थी।

 

इन नियुक्तियों के साथ सर्वोच्‍च न्‍यायालय में न्‍यायाधीशों की संख्‍या अब फिर से स्‍वीकृत संख्‍या मुख्‍य न्‍यायाधीश सहित 34 हो गई है।