मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घोषणा की है कि राज्य में जल्द ही पांच हजार मॉडल स्कूल खोले जायेंगे। धनबाद के बलियापुर हवाई पट्टी मैदान में आयोजित झारखंड स्किल कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए श्री सोरेन ने यह घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने 48 करोड़ रुपये की योजनाओं का ऑनलाइन उदघाटन किया।
इसके अलावा 178 करोड़ रुपये की योजनाओं की उन्होंने आधारशिला भी रखी। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने 20 हजार युवाओं को ऑनलाइन ऑफर लेटर भी दिये।