छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अपने निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम देशवासियों के नवाचारी प्रयासों को जानने का महत्वपूर्ण जरिया है। वे मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से इसे देश-दुनिया के सामने रखते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने “स्वच्छ भारत मिशन“ की सफ़लता पर हर्ष जताते हुए देशवासियों को बधाई दी है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से स्वच्छता अभियान में भाग लेने का आह्वान किया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
Site Admin | सितम्बर 29, 2024 8:24 अपराह्न
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों के साथ सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम