मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 21, 2024 9:03 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मंत्रालय में ई-ऑफिस प्रणाली और स्वागतम पोर्टल का शुभारंभ किया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मंत्रालय में ई-ऑफिस प्रणाली और स्वागतम पोर्टल का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने ई ऑफिस प्रणाली के पेज पर मुख्य सचिव को शासन के सभी विभागों में ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने के निर्देश जारी किए। ई-ऑफिस प्रणाली सबसे पहले सामान्य प्रशासन विभाग में लागू की जा रही है। इसके बाद इसे सभी विभागों में लागू किया जाएगा। ई-आफिस प्रणाली में ऑफिस के दस्तावेज डिजिटल किए जाएंगे। इससे दस्तावेज में हेर-फेर किये जाने की आशंका समाप्त हो जाएगी। वहीं, दस्तावेजों के खोने या गायब होने की दिक्कत भी नहीं रहेगी। ई-आफिस प्रणाली से फाइलों का समय पर निराकरण हो सकेगा और इससे अधिकारियों के कामकाज की मानिटरिंग भी आसान हो जाएगी।

वहीं, मुख्यमंत्री ने मंत्रालय में प्रवेश के लिए स्वागतम पोर्टल का भी शुभारंभ किया। इस पोर्टल में ऑनलाईन आवेदन करने पर बिना प्रतीक्षा किए, बिना लाइन में लगे, बिना देरी के एसएमएस और ई-मेल के माध्यम से मिलने के समय की जानकारी मिल जाएगी। इससे आम नागरिकों का काफी समय बचेगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है