मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 6, 2024 10:26 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ के प्रतीक चिन्ह, वेबसाइट और ऐप का किया शुभारम्भ

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रयागराज में अगले साल जनवरी में होने वाले महाकुंभ की तैयारियों का ज़ायजा लिया। इस दौरान श्री योगी ने महाकुंभ के प्रतीक चिन्ह, वेबसाइट और ऐप का शुभारम्भ भी किया। श्री योगी ने कहा कि महाकुंभ के सिलसिले में पांच हजार छह सौ करोड़ रुपये की केन्द्र और राज्य सरकार की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि बाढ़ और बारिश की वजह से अपूर्ण योजनाओं को पूरा करने की आखिरी तारीख 15 दिसम्बर कर दी गई है। महाकुंभ के महत्व का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सनातन धर्म का यह अति महत्वपूर्ण और विशाल आयोजन है। इसके आयोजन में सरकार संतों और प्रयागराज वासियों की सामूहिक जिम्मेदारी जरूरी है।

 

उन्होंने कहा कि यूनेस्को ने प्रयागराज कुंभ को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर के रूप में मान्यता दी। हमारा प्रयास होना चाहिये कि फिर इस बार प्रयागराज कुंभ को वैश्विक स्तर पर इसी प्रकार की मान्यता प्राप्त हो, ये हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी बनती है और वह टीम वर्क पूरे कुंभ के दौरान यहां दिखनी भी चाहिये। प्रयागराज वासियों के मन में भी दिखनी चाहिये।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है