मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 1, 2024 8:01 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 25 प्रस्तावों को मंजूरी मिली

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 25 प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई। बैठक में दो प्राइवेट विश्वविद्यालयों की स्थापना का प्रस्ताव पारित हो गया। यह प्राइवेट विश्वविद्यालय मथुरा और मेरठ में खोले जायेंगे। इसके लिए निवेशकों को स्टाम्प में 20 से 50 प्रतिशत की छूट दी जायेगी। बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल गई।

 

इसके तहत प्रदेश में एक लाख युवाओं को हर साल कारोबार के लिये पांच लाख रुपये बिना ब्याज दिये जायेंगे। मंत्रि परिषद के फैसलों की जानकारी देते हुए श्री सचान ने बताया कि योजना में छह महीने तक युवाओं को कोई किस्त नहीं देनी होगी।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान जिसमें एक लाख नौजवानों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपए का बिना ब्याज के प्रशिक्षित और शिक्षित युवाओं को सूक्ष्म इकाइयों के लिए हम लोग लोन दे कर के और उनकों रोजगार सृजन से जोड़ेंगे। 

मंत्रि परिषद की बैठक में उत्तर प्रदेश में बायो प्लास्टिक्स उद्योग नीति-2024 बनाने, बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ सोलर पार्क बनाने के प्रस्तावों को भी मंजूरी मिल गई। इसके अलावा चार हजार करोड़ रुपये से यूपी एग्री परियोजना लागू करने के प्रस्ताव को भी पारित कर दिया गया।

 

इस परियोजना को 8 मंडलों के 28 जनपदों में लागू किया जायेगा, जिनमें 7 आकांक्षी जनपद और 50 आकांक्षी ब्लाक षामिल है। बैठक में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत मक्का, बाजार और ज्वार क्रय नीति और उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा प्रोत्साहन नीति-2024 को भी मंजूरी मिल गई।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है