मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 24, 2024 6:49 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं। नई दिल्ली से चारधाम यात्रा के संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिंग करते हुए श्री धामी ने कहा कि यात्रा के बेहतर प्रबंधन के लिए सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठा के साथ निर्वहन करें। उन्होंने अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में चारधाम यात्रा की मॉनीटरिंग के लिए कमेटी बनाने के निर्देश दिए। तीर्थयात्रा के लिए अनिवार्य पंजीकरण पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि श्रद्धालु बिना रजिस्ट्रेशन के धामों में पहुंचते हैं तो इसके लिए संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने पंजीकरण और दर्शन व्यवस्था में वरिष्ठ श्रद्धालुओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। आगामी मानसून सीजन के दौरान चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तैयारियां पूरी करने को कहा।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है