मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 2, 2025 6:45 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकसित उत्तराखण्ड बनाने के लिए समाज के अन्तिम छोर के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने के जिलाधिकारियों को निर्देश दिए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साल 2047 तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में हर क्षेत्र में तेजी से कार्य करने के जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री आवास से आज प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक में श्री धामी ने विकसित उत्तराखण्ड के लिए ग्राम स्तर से जिला स्तर तक 2047 तक कैसा स्वरूप होगा, इस दिशा में जिलाधिकारियों को कार्य करने पर बल दिया।

 

साथ ही समाज के अंतिम छोर के लोगों तक पहुंचकर उन्हें जन कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के साथ ही उनको मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में भी कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने जिलों में जनहित से जुड़े 5-5 बैस्ट प्रैक्टिस और नवाचारों पर कार्य किया जाए।

 

उन्होंने कहा कि राज्य में सबसे पहले टीबी मुक्त होने वाले तीन जिलों को पुरस्कृत किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को नियमित स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस से 25 जुलाई तक जिलों में वृहद स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान को विशेष रूप से प्रोत्साहित करने के साथ ही प्लास्टिक मुक्त उत्तराखण्ड के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने जलस्रोतों के संरक्षण और अमृत सरोवरों की कार्यप्रगति की नियमित निगरानी करने तथा प्रत्येक जिले में इसके लिए नोडल अधिकारी बनाने के भी निर्देश दिए। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान