मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 30, 2025 7:47 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और भारतीय सैनिकों के दृढ़ संकल्प के परिणामस्वरूप ऑपरेशन सिंदूर को अभूतपूर्व सफलता मिली

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व, स्पष्ट सोच और भारतीय सैनिकों के दृढ़ संकल्प के परिणामस्वरूप ऑपरेशन सिंदूर को अभूतपूर्व सफलता मिली। उन्होंने कहा कि हमारे बहादुर सैनिकों ने न केवल आतंक के ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया, बल्कि उनके सरपरस्तों को भी घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। यह भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति और सशक्त रक्षा नीति का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

 

मुख्यमंत्री, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में आज देहरादून में आयोजित ‘एक संवाद वीर सैनिकों के साथ‘ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने साहसी जवानों के शौर्य, पराक्रम और कर्तव्यनिष्ठा को ससम्मान नमन किया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत आत्मनिर्भर रक्षा क्षेत्र की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। स्वदेशी तकनीक से निर्मित आधुनिक हथियारों की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मांग बढ़ी है और भारत वैश्विक मंच पर एक भरोसेमंद रक्षा साझेदार के रूप में उभरा है। श्री धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार भी सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए संकल्पबद्ध है।

 

उनके जीवन को सम्मान, सुरक्षा और सुविधा से जोड़ने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जो न केवल उनके प्रति हमारी कृतज्ञता का प्रतीक हैं, बल्कि एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण की दिशा में हमारा संकल्प भी दर्शाती हैं। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान