मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 29, 2025 9:46 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से की मुलाकात

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से मुलाकात की। इस दौरान राज्य में विमानन क्षेत्र के विकास, हवाई कनेक्टिविटी में सुधार और उत्तराखण्ड के पर्यटन को बढ़ावा देने के विषय में विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा पन्तनगर एयरपोर्ट का मास्टर प्लान तैयार किया गया है। उन्होनें केन्द्रीय मंत्री से प्राधिकरण को त्वरित कार्य प्रारंभ करने का अनुरोध किया। श्री धामी ने केन्द्रीय मंत्री से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट के विस्तारीकरण और रात्रि कालीन ऑपरेशन संचालन को मध्यरात्रि तक बढ़ाने का भी अनुरोध किया। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्रीय सम्पर्क योजना के तहत पिथौरागढ़ के नैनीसैनी एयरपोर्ट से इन्दिरा गाँधी अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए नियमित वायुयान सेवा शुरू करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिथौरागढ़, उत्तराखण्ड का एक दूरस्थ जिला है, जहाँ स्थानीय लोगों के आवागमन के लिए हवाई सम्पर्क मार्ग अत्यन्त उपयोगी होगा। पिथौरागढ़ जिले की सीमा तिब्बत-चीन और नेपाल से लगी होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से भी काफी संवेदनशील है। मुख्यमंत्री ने देहरादून-हल्द्वानी, देहरादून-पंतनगर और देहरादून-नागपुर के लिए सीधी हवाई सेवाएं शुरू करने तथा जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाएं प्रारंभ किए जाने का भी आग्रह किया। साथ ही चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टी का निरीक्षण कर हवाई सेवा का संचलान किये जाने के लिए कार्यवाही शुरू करने का भी अनुरोध किया।
 
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से देहरादून, पिथौरागढ़ और पंतनगर हवाई अड्डों पर ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ स्टॉल खोले जाने का अनुरोध किया है, ताकि स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन मिल सके। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

19/09/24 | 8:28 अपराह्न