मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 11, 2025 7:25 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार ऐतिहासिक और आध्यात्मिक नंदा देवी राजजात यात्रा की भव्यता, सुरक्षा और सुचारु संचालन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वे आज सचिवालय में नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की समीक्षा कर रहे थे।

 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यात्रा मार्ग की मरम्मत, स्वच्छता, सुरक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती करने, यात्रा मार्ग को प्लास्टिक मुक्त घोषित कर प्रदेश की सांस्कृतिक झलकियों से संजोने, बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी और आपदा प्रबंधन टीमों की तैनाती के संबंध में भी निर्देशित किया।

 

मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखंडियों और ट्रैकर्स को भी यात्रा से जोड़ने, विशेष टूर पैकेज तैयार कर व्यापक प्रचार-प्रसार करने के अधिकारियों को निर्देश दिए, जिससे अधिक संख्या में श्रद्धालु इस यात्रा का हिस्सा बन सकें।

 

उन्होंने कहा कि नंदा देवी राज जात यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि हमारी आस्था, सांस्कृतिक गौरव और जनमानस की श्रद्धा का दिव्य संगम है। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है