मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 8, 2025 11:32 पूर्वाह्न

printer

मुख्यमंत्री ने लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का अनुपालन करने का आग्रह किया

सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के प्रति राज्य सरकार के ठोस प्रयासों के परिणामस्वरूप वर्ष 2024 के दौरान राज्य में सड़क दुर्घटनाओं और मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी आई है। वर्ष 2023 की तुलना में हिमाचल प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में 6.48 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

 

वर्ष 2024 में 2107 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जबकि वर्ष 2023 में 2253 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं थी। सड़क दुर्घटनाओं के कारण होने वाली मृत्यु दर में भी कमी दर्ज हुई है। विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में वर्ष 2024 में 806 लोगों की मृत्यु हुई, जबकि वर्ष 2023 में 892 लोगों की मृत्यु हुई थी। वर्ष 2023 में सड़क दुर्घटनाओं में 3449 लोग घायल हुए जबकि वर्ष 2024 में 3290 लोग विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए हैं।

 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि सड़क दुर्घटनाओं और इनसे होने वाली मृत्य दर में कमी प्रदेश सरकार, कानून प्रवर्तन एजेंसियों और नागरिकों के सामूहिक प्रयासों का प्रमाण है। पिछले दो वर्षों में राज्य सरकार ने लोगों के बहुमूल्य जीवन को बचाने के लिए अनेक सकारात्मक पहल की हैं।

वर्तमान राज्य सरकार ने जिम्मेदार वाहन चालन, सड़कों के बुनियादी ढांचे में सुधार और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किए हैं। राज्य सरकार के प्रयासों से यातायात नियमों का प्रवर्तन मजबूत हुआ है और दुर्घटना पीड़ितों को समय पर चिकित्सा सहायता आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली भी सुदृढ़ हुई है।

 

राष्ट्रीय पृष्ठभूमि के संदर्भ में भी राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई है। वर्ष 2023 में भारत में सड़क दुर्घटनाओं और मृत्यु दर में वृद्धि दर्ज की गई हैं। इस अवधि के दौरान लगभग 1.73 लाख मृत्यु और लगभग 4.63 लाख लोग सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए। वर्ष 2024 के लिए भारत में सड़क दुर्घटनाओं के आधिकारिक आंकड़े अभी जारी नहीं किए गए हैं और बाद में उपलब्ध होने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से सड़क दुर्घटनाओं और इसके कारण होने वाली मृत्यु दर में कमी आई हैै। प्रदेश सरकार सड़क सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दे रही है और आने वाले वर्षों में दुर्घटनाओं को और कम करने के लिए निरंतर प्रयास सुनिश्चित किए जाएंगे।

 

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से यातायात नियमों का पालन करने, तेज गति से वाहन न चलाने और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सड़कों को सुरक्षित बनाने के मिशन में जन भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मानव जीवन की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और सड़क सुरक्षा को और बेहतर बनाने के हर संभव प्रयास सुनिश्चित किए जाएंगे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है