जनवरी 8, 2025 11:38 पूर्वाह्न

printer

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दूसरे चरण में आज सारण जिले के छपरा में सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का उद्घाटन करेंगे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दूसरे चरण में आज सारण जिले के छपरा में सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री जिले में खेल सुविधाओं के विकास के साथ कई अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

 

इन परियोजनाओं का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, सतत विकास को प्रोत्साहित करना और युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना है।