मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् की 17 वीं “विज्ञान मंथन यात्रा“ के लिए चयनित प्रतिभाशाली भावी वैज्ञानिकों से आज संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री निवास में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री यात्रा पर जाने वाले भावी वैज्ञानिको को सम्मानित करेंगे। साथ ही विज्ञान मंथन यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। 17वीं विज्ञान मंथन यात्रा आज से 27 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। योजना में चयनित प्रतिभागियों को देश की प्रतिष्ठित प्रयोशालाओं और समर्पित वैज्ञानिकों से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। परीक्षा में सफल होने वाले प्रत्येक कक्षा के 20 चयनित विद्यार्थियों को 5 वर्षों तक 12 हजार रुपए प्रति वर्ष की स्कॉलरशिप प्रदान की जायेगी। यात्रा के लिए इस वर्ष कक्षा 10वीं से 12वीं विज्ञान विषय में अध्यनरत पूरे प्रदेश के कुल 375 छात्र-छत्राओ का चयन किया गया है।
Site Admin | अप्रैल 21, 2025 12:04 अपराह्न
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव “विज्ञान मंथन यात्रा“ के लिए चयनित भावी वैज्ञानिकों से संवाद करेंगे
