मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 16, 2024 7:21 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन और इंदौर में जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज उज्जैन और इंदौर में जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उज्जैन में  पुरातात्विक धरोहर मोदी का चोपड़ा में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि 6 लाख से अधिक लोगों द्वारा अभियान में जन भागीदारी की गई है। जल स्रोतों की संरक्षण के लिए 4000 करोड़ रुपए से अधिक के काम किए जा रहें हैं। मुख्यमंत्री ने इंदौर के भंवरासला में एक तालाब पर आयोजित श्रमदान कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे तो यह अभियान आज गंगा दशमी पर संपन्न हो रहा हैपरंतु यह अभियान जल की महत्ता को देखते हुए न थमेगाना ही रुकेगा अनवरत चलता रहेगा।

कार्यक्रम को जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और महापौर  पुष्यमित्र भार्गव ने संबोधित किया। महापौर ने बताया कि अभियान के तहत इंदौर शहर में 131 से अधिक कुंए एवं बावड़ियों की साफ-सफाई का कार्य जनभागीदारी से किया जा रहा है।  एक अन्य कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने इन्दौर जिले को 20 करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत मध्यप्रदेश में साढ़े 5 करोड़ पौधों का रोपण किया जाएगा।

इन्दौर द्वारा 51 लाख पौधों के रोपण की भागीदारी प्रशंसनीय है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि 1 दिन में 11 लाख पौधे लगाए जाएंगे और 7 से 14 जुलाई तक 51 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है