मुंबई में आज शाम अचानक धूल भरी आंधी से नवी मुंबई, ठाणे, कल्याण और मुरबाद के कुछ हिस्से प्रभावित हुए। मुरबाद जा रहे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हेलीकॉप्टर को तूफान के कारण सुरक्षित लैंडिंग करनी पडी।
इस बीच, मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण कोंकण-गोआ, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।