मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 17, 2025 12:16 अपराह्न

printer

मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चार अभियानों में 8.47 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया गया

महाराष्‍ट्र के मुंबई में सीमा शुल्क विभाग ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 4 अभियानों में 8 करोड़ 47 लाख रुपये मूल्य का 10 किलोग्राम से अधिक सोना जब्त किया है। अधिकारियों ने बताया कि हवाई अड्डे के तीन निजी कर्मचारियों सहित 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि जब्ती 13 से 15 मार्च के बीच हुई है।

 

सीमा शुल्क अधिकारी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक निजी कर्मचारी को रोका गया, और उसके कपड़ों से दो किलो 800 ग्राम सोना जब्‍त किया गया।  जिसकी लागत दो करोड़ 27 लाख है। अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति को सीमा शुल्क अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया गया।

 

दूसरे मामले में, अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान क्षेत्र में कार्यरत एक अन्य निजी कर्मचारी के पास से 2 किलो 900 ग्राम सोना जब्‍त किया गया। जिसकी कीमत 2 करोड़ 36 लाख है। तीसरे ऑपरेशन में, एक अन्य निजी कर्मचारी के पास से एक करोड़ 31 लाख रुपये की लागत का सोना जब्‍त किया गया है। अधिकारी ने बताया कि आगे की जांच के बाद स्टाफ सदस्य और दो अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है