मिजोरम में लॉन्गतलाई में तेज बारिश के कारण एक होटल सहित छह मकान ढहने से कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। अधिकारियों के अनुसार यह घटना सीमा से लगे बाजार वेंद और चांदमारी इलाकों में कल रात साढे दस बजे के करीब हुई।
राज्य आपदा मोचन बल और थर्ड इंडियन रिजर्व बटालिन के जवानों की मदद से राहत और बचाव कार्य चलाये जा रहे हैं जिनमें यंग लई एसोसियेशन के वॉलिन्टियर भी मदद कर रहे हैं। मिजोरम में कल से जोरों की बारिश हो रही है जिससे कई क्षेत्रों में जमीन धंसने और चट्टानें खिसकने की घटनायें हुई हैं।