मिजोरम में, नवनिर्मित बैराबी-सैरांग रेल मार्ग के हॉर्तोकी-सैरांग खण्ड का आज फिर निरीक्षण किया जा रहा है। हॉर्तोकी, कावनपुई, मुआलखांग और सैरांग-सिहमुई रेलवे स्टेशनों के बीच बड़ी लाइन की इस परियोजना की कुल लंबाई लगभग 51 किलोमीटर है। निरीक्षण प्रक्रिया अगले तीन दिन में पूरी हो जाने की संभावना है।
बैराबी-सैरांग रेल मार्ग पूर्वोत्तर क्षेत्र में संपर्क बढ़ाने और आर्थिक एकीकरण की एक महत्वपूर्ण परियोजना है। इस रेल मार्ग में चार रेलवे स्टेशन-हॉर्तोकी, कावनपुई, मुआलखांग और सैरांग-सिहमुई हैं। जुलाई के अंत तक इस परियोजना का उद्घाटन होने की संभावना है। रेल मंत्रालय की बैराबी-सैरांग रेल मार्ग को बढ़ाकर म्यांमा सीमा तक ले जाने की योजना है।