मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 18, 2024 1:14 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच घमासान तेज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति सरकार पर 7 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं दूसरे राज्यों को देने का आरोप लगाया है। उन्‍होंने कहा कि इन योजनाओं से राज्‍य के 5 लाख युवाओं को नौकरियां मिल सकती थीं। मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में मीडिया को संबोधित करते हुए श्री गांधी ने कहा कि रोजगार, महँगाई और महिला सुरक्षा आगामी विधानसभा चुनावों के प्रमुख मुद्दे हैं। उन्होंने महा विकास अघाड़ी के घोषणापत्र में किए गए वादों को भी दोहराया।

 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) प्रमुख शरद पवार पुणे और अहिल्यानगर में प्रचार कर रहे हैं।

 

उधर, भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बेलापुर, अक्कलकोट और कर्जत में रैलियों को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गोंदिया और नागपुर में प्रचार कर रहे हैं। राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख अजित पवार आष्टी, फलटन, इंदापुर और बारामती में रैलियां कर रहे हैं।

 

इस बीच, महाराष्ट्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह की रैली रद्द कर दी गई है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है