महाराष्ट्र में आज सुबह एक ट्रेन दुर्घटना में एक यात्री की मौत हो गई और 13 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह ट्रेन दिवा और मुंब्रा के बीच चल रही थी। ट्रेन के दरवाजे पर खडे कुछ यात्री रेलवे ट्रैक पर गिर गए। घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवाएं और रेलवे प्रशासन मौके पर पहुंच गया। राहत और बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर दुख जताया है।
Site Admin | जून 9, 2025 1:46 अपराह्न
महाराष्ट्र: ट्रेन दुर्घटना में एक यात्री की मौत, 13 अन्य गंभीर रूप से घायल
