अगस्त 21, 2025 9:43 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र के पालघर जिले के तारापुर में एक दवा कंपनी में नाइट्रोजन गैस के रिसाव से चार लोगों की मौत

महाराष्ट्र के पालघर जिले के तारापुर में एक दवा कंपनी में नाइट्रोजन गैस के रिसाव से चार लोगों की मौत हो गई है। पालघर जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम के अनुसार, बोईसर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित मेडली फार्मा की एक इकाई में आज दोपहर नाइट्रोजन गैस का रिसाव हुआ। छह कर्मचारियों को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चार की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला