महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजीत पवार ने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा अध्यक्ष सी. पी. राधाकृष्णन से उपराष्ट्रपति भवन में मुलाकात की और उच्च सदन से अपना इस्तीफा सौंप दिया।
श्री राधाकृष्णन ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए राष्ट्र की सेवा जारी रखने और महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के रूप में उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दीं।