जनवरी 8, 2025 7:37 पूर्वाह्न

printer

मलेशिया ओपन बैडमिंटनः ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने महिला डबल्स के राउंड ऑफ 16 में प्रवेश किया

मलेशिया ओपन बैडमिंटन में भारत की ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने पहले दौर में थाईलैंड की ओर्निचा जोंगसाथपोर्नपर्न और सुकिता सुवाचाई को हराकर महिला डबल्स के राउंड ऑफ 16 में प्रवेश किया। यह जोड़ी आज कुआलालम्पुर में झांग शुक्सियन और जिया यिफान की चीनी जोड़ी से भिड़ेगी।

 

    उधर, भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन चीनी ताइपे की ची यू-जेन के. से सीधे सेटों में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

 

    प्रतियोगिता में आज भारत की मालविका बंसोड़, आकर्षि कश्यप, और अनुपमा उपाध्याय अपने मुकाबले खेलेगीं। पुरुष सिंगलस में भारत के प्रियांशु राजावत का सामना चीन के ली शिफेंग से होगा।