मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत् विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन लगातार जारी है। इसके तहत आगरमालवा जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आज छावनी स्थित कंपनी गार्डन सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया। जिसमें पोषण माह अंतर्गत प्रति सप्ताह की आयोजित की जाने वाली गतिविधि की जानकारी दी गई। साथ जनांदोलन पोर्टल पर इसके आयोजन की एंट्रीज के बारे में बताया गया। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर आयोजित खान-पान की जानकारी मोटे अनाजों से निर्मित व्यंजन बनाने की विधि का प्रदर्शन और पोषण वैल्यू बताते हुए व्यंजनों की प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। इसी तरह नीमच के ग्राम फुलपुरा एवं कुंडालिया के आंगनवाडी केंद्र में महिला एवं बाल विकास विभाग व्दारा पोषण माह के तहत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 68 महिलाओं एवं 43 बालक, बालिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर सखी कानूनी जागरूकता के अंतर्गत कानूनों से संबंधितजानकारी दी। सहायक संचालक सोदामनी शिवहरे ने महिलाओं, बालिकाओं कोबी.एन.एस.2023, नवीन कानूनों, घरेलू हिंसा अधिनियम महिला और बच्चों के विरूद्ध अपराध के बारे में तथा बाल विवाह की रोकधाम, के बारे में जानकारी दी।
Site Admin | सितम्बर 4, 2024 7:33 अपराह्न | MP NEWS | राष्ट्रीय पोषण माह
मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत् विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन लगातार जारी
