मध्य अफ्रीकी देश, पूर्वी चाड में पानी के स्रोत को लेकर दो परिवारों के बीच हुआ विवाद बढ़कर हिंसा में बदल गया, जिसमें 42 लोगों की मौत हो गई।
उप प्रधानमंत्री लिमाने महामत ने बताया कि बदले की कार्रवाई का सिलसिला काफी बड़े इलाके में फैल गया, जिसके बाद सेना को हस्तक्षेप करना पड़ा।
उन्होंने बताया कि सेना की त्वरित कार्रवाई से हालात पर काबू पा लिया गया है और अब स्थिति नियंत्रण में है। श्री महामत ने गांव में पारंपरिक मध्यस्थता प्रक्रिया शुरू करने और आपराधिक जिम्मेदारी तय करने के लिए न्यायिक कार्यवाही शुरू करने की घोषणा की है।