मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 5, 2024 2:16 अपराह्न

printer

मध्यप्रदेश में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है

मध्यप्रदेश में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है। भाजपा ने प्रदेश की सभी 29 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस को यहां एक भी सीट भी नहीं मिल पाई है।
प्रदेश सहित देश भर में मिली जीत पर भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में कल विजय उत्सव मनाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई नेता इसमें शामिल हुए। नतीजों की बात करें तो इंदौर में भाजपा को लोकसभा इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जीत मिली है। यहां से शंकर लालवानी रिकॉर्ड 11 लाख 75 हजार 92 वोट से जीते हैं। इंदौर सीट पर दूसरे नंबर पर नोटा रहा। यहां नोटा को दो लाख 18 हजार 674 वोट मिले हैं। यह भी एक रिकॉर्ड है। वहीं, विदिशा से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 8 लाख 21 हजार वोटों से जीते है। गुना सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया पांच लाख से ज्यादा वोटों से जीत हुई है।
वहीं भोपाल से भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा और खजुराहो से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी पांच लाख से ज्यादा वोटों से जीते हैं। मप्र से चुनाव लड़ने वाले तीनों केन्द्रीय मंत्रियों को बड़े अंतर से जीत मिली है। कांग्रेस के प्रमुख उम्मीदवार और राजगढ़ सीट से प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को एक लाख 40 हजार से ज्यादा वोटों से और छिंदवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ को भी हार का सामना करना पड़ा हैं।
प्रदेश में ख़राब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हार की जिम्मेदारी ली। उन्होंने कहा कि पूरी प्रदेश कांग्रेस मानती है कि पार्टी में बदलाव की जरूरत है। हम हार पर मंथन के साथ पार्टी में बदलाव के लिए तैयार हैं। उन्होंने कल कहा कि हम ये विचार करेंगे कि कहाँ कमी रह गई फिर उसमें सुधार करने के लिए मंथन करेंगे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है