मणिपुर में आज खोंगजोम दिवस मनाया गया। इसमें वर्ष 1891 के ऐतिहासिक एंग्लो-मणिपुरी युद्ध में प्राणों की आहुति देने वाले मणिपुरी नायकों की वीरता और बलिदान का स्मरण किया गया। राज्य स्तरीय समारोह थौबल जिले के खेबाचिंग में खोंगजोम युद्ध स्मारक पर आयोजित किया गया। समारोह में मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित युद्ध के नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर दिवंगत नायकों के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
Site Admin | अप्रैल 23, 2025 9:02 अपराह्न
मणिपुर में आज खोंगजोम दिवस मनाया गया
