मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 17, 2024 9:02 पूर्वाह्न

printer

मंगलवार को अमरीका के केप कैनावेरल से भारत के संचार उपग्रह जीसैट-20 को लॉन्च करेगी स्पेस-एक्स

एलन मस्क की स्पेस-एक्स मंगलवार को अमरीका के केप कैनावेरल से भारत के संचार उपग्रह जीसैट-20 को लॉन्च करेगी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने बताया कि स्पेस-एक्स का फाल्कन-9 इसरो का जीसैट-20 लॉन्च करेगा।

 

इसके 14 वर्षों तक परिचालन में रहने की संभावना है। जीसैट-20 को जीसैट एन-2 भी कहा जाता है, जो पूरे भारत में विभिन्‍न महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान करेगा, जिसमें दूरदराज के क्षेत्रों के लिए इंटरनेट कनेक्टिविटी भी शामिल है।

 

4 हजार 700 किलोग्राम का जीसैट-20 भारत के सबसे भारी संचार उपग्रहों में से एक है। यह इतना भारी है कि बाहुबली के नाम से विदित भारत का अपना रॉकेट एलवीएम-3 भी इसे लेकर नहीं जा सकता, इसलिए इसकी लॉन्चिग के लिए स्पेस-एक्स को चुना गया।

 

स्पेस-एक्स का हेवी-लिफ्टर फाल्कन-9 रॉकेट 8 हजार 300 किलोग्राम तक के भार को जियोस्टेशनरी ट्रांसफर ऑर्बिट में लॉन्च कर सकता है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है