मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 29, 2025 8:19 पूर्वाह्न

printer

भूकंप प्रभावित म्यांमार में भारत ने भेजी लगभग 15 टन राहत सामग्री

भारत ने भूकंप प्रभावित म्यांमार को लगभग 15 टन राहत सामग्री भेजी है। सूत्रों के अनुसार, यह सहायता हिंडन वायुसेना स्टेशन से भारतीय वायुसेना के सी-130 जे विमान से पहुंचाई गई है। राहत सामग्री में तम्‍बू, स्लीपिंग बैग, कंबल, भोजन और जनरेटर सेट शामिल है। आपदा प्रभावित लोगों की सहायता के लिए चिकित्‍सा सामग्री के रूप में पैरासिटामोल, एंटीबायोटिक्स, सीरिंज, दस्ताने और पट्टियाँ भी भेजी जा रही हैं।

   

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने म्यांमा और थाईलैंड में कल आए भूकंप पर चिंता व्यक्त की थी। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने दोनों देशों के नागरिकों की सुरक्षा और भलाई की कामना की। उन्होंने कहा कि भारत हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है। श्री मोदी ने विदेश मंत्रालय से म्यांमा और थाईलैंड की सरकारों के संपर्क में रहने को कहा है।

   

 

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने संवाददाताओं को बताया कि वे म्यांमार में अधिकारियों के संपर्क में हैं और सहायता तथा राहत सामग्री की उचित आवश्यकताओं पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्राकृतिक आपदाओं के समय भारत सदैव सबसे पहले सहायता प्रदान करने वाला देश रहा है।

   

 

म्यांमार और थाईलैंड में कल शक्तिशाली भूकंप आया था। इससे इमारतें, पुल और एक मठ ढह गया। म्यांमा में 144 लोग मारे गए। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में निर्माणाधीन इमारत के ढहने से 10 लोगों की मृत्‍यु हो गई।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है