मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 29, 2025 1:17 अपराह्न

printer

भूकंप प्रभावित म्यांमार के लिए भारत से वायु सेना के दो और विमानों के जरिये शीघ्र भेजी जाएगी राहत सामग्री

ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत भूकंप प्रभावित म्यांमार के लिए भारत से वायु सेना के दो विमानों के जरिये शीघ्र और राहत सामग्री भेजी जाने वाली है। विदेश मंत्रालय के अनुसार हिंडन वायु सेना स्‍टेशन से ये विमान जल्‍द ही रवाना होंगे।

   

भारतीय वायुसेना का सी-130जे विमान 15 टन तत्काल मानवीय सहायता की पहली खेप के साथ आज सुबह यंगून में उतर चुका है। राहत सामग्री में टेंट, कंबल, स्लीपिंग बैग, खाने के पैकेट, स्वच्छता किट, जनरेटर और आवश्यक दवाएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्‍त आपदा से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए पैरासिटामोल, एंटीबायोटिक्स, सीरिंज, दस्ताने और पट्टियाँ जैसी महत्वपूर्ण चिकित्सा सामग्री भी भेजी जा रही है।

   

 

सोशल मीडिया पोस्ट में विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने बताया कि एक खोज और बचाव दल सहित चिकित्सा दल भी म्‍यांमार भेजा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार घटनाक्रम पर नज़र रखते हुए आगे और आवश्‍यक सहायता भेजेगी।

   

 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि भारत के राजदूत अभय ठाकुर ने राहत सामग्री की पहली खेप यंगून के मुख्‍यमंत्री यू सोये थीन को औपचारिक रूप से सौंपी।

   

 

इस बीच, म्यांमार में भारतीय दूतावास ने कहा है कि विनाशकारी भूकंप के बाद, वह भारत से सहायता और राहत आपूर्ति की त्वरित डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए म्यांमार के अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है। दूतावास म्यांमा में भारतीय समुदाय के साथ भी लगातार संपर्क में है। संकट में फंसे भारतीय नागरिक, आपातकालीन संपर्क नंबर +95 – 95 41 96 02 पर संपर्क कर सकते हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है