मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 4, 2024 4:38 अपराह्न

printer

भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा प्रसिद्ध साहित्यकार चंद्रधर शर्मा गुलेरी की राज्य स्तरीय जयंती का आयोजन

भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा हिमाचल के प्रसिद्ध साहित्यकार चंद्रधर शर्मा गुलेरी की राज्य स्तरीय जयंती का आयोजन इस वर्ष 6 व 7.07.2024 को केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली, जिला सोलन में किया जा रहा है। कार्यक्रम के प्रथम दिन प्रातः 11ः00 बजे उद्घाटन, नाटक मंचन, कवि सम्मेलन तथा दूसरे दिन प्रातः 11ः00 बजे शोध पत्र प्रस्तुति एवं परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के मुख्य अतिथि श्री मनमोहन शर्मा (भा.प्र.से.) उपायुक्त, सोलन होंगे।
कार्यक्रम के प्रथम दिन शिमला की नाट्य संस्था ‘दि बिगनर्ज़’ द्वारा गुलेरी जी की कहानी ‘‘सुखमय जीवन’’ पर आधारित नाटक का मंचन किया जाएगा जिसका निर्देशन श्री कपिल देव शर्मा द्वारा किया गया है। उसके उपरांत प्रदेश भर से आमंत्रित लगभग 50 कवि कविता पाठ करेंगें।
आयोजन के दूसरे दिन प्रातः 11ः00 बजे जिला मण्डी के प्रसिद्ध साहित्यकार डाॅ. विजय विशाल ‘निबंधकार के रूप में गुलेरी’ पर शोध पत्र पढं़ेगे। इस पत्र पर प्रदेश के भिन्न-भिन्न जिलों से आए लेखकों द्वारा परिचर्चा की जाएगी।
विभाग के निदेशक डॉ. पंकज ललित बताया कि पं. चन्द्रधर शर्मा गुलेरी ने साहित्य की कोई भी विधा ऐसी नहीं छोड़ी जिस पर उनकी पकड़ न रही हो परन्तु उनके निबन्ध तथा कहानियाँ हिन्दी साहित्य में अपनी अमिट छाप छोड़ गए हैं।
इस दो दिवसीय आयोजन में हिमाचल प्रदेश के लगभग 60 कवि/विद्वान लेखकों को प्रतिभागिता के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है