भारत 2025 तक, श्रीलंका में पर्यटन का प्रमुख स्रोत बाजार बना हुआ है। वहां इस वर्ष डेढ़ लाख से अधिक पर्यटकों का आगमन हुआ है। श्रीलंका पर्यटन विकास प्राधिकरण द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष अब तक वहां पहुंचे कुल 8 लाख 87 हजार पर्यटकों में भारत का योगदान 17 प्रतिशत से अधिक है। इसके अलावा 1 से 28 अप्रैल की अवधि के दौरान, श्रीलंका की यात्रा करने वाले एक लाख 65 हजार पर्यटकों में से लगभग 36 हजार भारतीय थे। आंकड़ों से यह भी पता चला है कि पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में पर्यटकों के आगमन में 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
Site Admin | मई 1, 2025 8:57 अपराह्न
भारत 2025 तक, श्रीलंका में पर्यटन का प्रमुख स्रोत बाजार बना हुआ है
