मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 25, 2024 4:54 अपराह्न

printer

भारत रत्न दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सौवीं जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लोक भवन में सुशासन दिवस समारोह का आयोजन किया गया

भारत रत्न दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सौवीं जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लोक भवन में सुशासन दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाजपेयी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके जीवन तथा कार्यों को याद किया।

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अटल जी ने भारत को सुशासन दिया, जिसने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनकी सरकार के दौरान विकास दर आठ दशमलव चार प्रतिशत तक पहुंच गई, जो स्वतंत्र भारत में ऐतिहासिक उपलब्धि थी। उन्होंने अटल जी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि पूरी दुनिया उनके शासन से परिचित थी और प्रशंसा करती थी।

    रक्षा मंत्री ने सुशासन की परिभाषा स्पष्ट करते हुए कहा कि सुशासन वह होता है, जिसमें हर व्यक्ति की जरूरतें पूरी हों, आम आदमी सुरक्षित महसूस करे और उसे अपनी बात रखने का अवसर मिले। यह पूर्व प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण था जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रभावी शासन के लिए सुरक्षा की भावना महत्वपूर्ण है और सुशासन के लिए सक्रिय जनभागीदारी की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की भावना घर से शुरू होती है। जब व्यक्ति घर पर सुरक्षित महसूस करता है, तो निश्चित रूप से समुदाय के भीतर भी सुरक्षा की भावना बढ़ती है।

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में गोमती नदी के किनारे कुड़िया घाट पर अटल जी की प्रतिमा का अनावरण भी किया। उन्होंने मूर्तिकार अमरपाल सिंह को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित भी किया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

15/08/24 | 4:58 अपराह्न