मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 10, 2025 12:47 अपराह्न

printer

भारत में मातृ और शिशु मृत्यु दर में लगातार गिरावट जारी

भारत में सतत विकास लक्ष्य 2030 की प्राप्ति की दिशा में मातृ और शिशु मृत्यु दर में लगातार गिरावट देखी गई है। भारत के महापंजीयक (आरजीआई) द्वारा जारी नमूना पंजीकरण प्रणाली (एसआरएस) रिपोर्ट 2021 के अनुसार, मातृ मृत्यु दर प्रति लाख जीवित जन्मों पर 130 से घटकर 93 हो गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि शिशु मृत्यु दर भी 2014 में प्रति 1000 जीवित जन्मों पर 39 से घटकर 2021 में प्रति 1000 जीवित जन्मों पर 27 रह‍ गई है, जबकि नवजात मृत्यु दर 2014 में प्रति हजार जीवित जन्मों पर 26 से घटकर 2021 में प्रति हजार जीवित जन्मों पर 19 हो गई है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर 2014 में प्रति हजार जीवित जन्मों पर 45 से घटकर 2021 में प्रति हजार जीवित जन्मों पर 31 हो गई है। जन्म के समय लिंग अनुपात 2014 में 899 से सुधरकर 2021 में 913 हो गया है। कुल प्रजनन दर 2021 में 2.0 पर स्थिर है, जो 2014 में 2.3 से उल्लेखनीय सुधार है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….