मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 4, 2025 5:57 अपराह्न

printer

भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा-आई एम ई सी रणनीतिक दृष्टि से भारत के लिए महत्वपूर्ण है- विदेश मंत्रालय में आर्थिक संबंध सचिव, दम्मू रवि

विदेश मंत्रालय में आर्थिक संबंध सचिव, दम्मू रवि ने आज कहा कि भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा-आई एम ई सी रणनीतिक दृष्टि से भारत के लिए महत्वपूर्ण है। नई दिल्ली में एक सम्मेलन को सम्‍बोधित करते हुए श्री रवि ने कहा कि भारत अपने मैत्रीपूर्ण संबंधों और तेज़ आर्थिक विकास के साथ इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए कारगर साबित हो सकता है। उन्होंने चिंतन रिसर्च फ़ाउंडेशन को ऐसे विषय पर सम्मेलन आयोजित करने के लिए बधाई दी, जिसका भारत के विकास और 2047 के  विकसित भारत के दृष्टिकोण पर बहुत बड़ा प्रभाव है। इस सम्मेलन में दुनिया भर की सरकारों, शिक्षाविदों, उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने इस गलियारे के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। यह गलियारा एक ट्रांस-महाद्वीपीय संपर्क परियोजना है। इसकी घोषणा सितंबर 2023 में दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान की गई थी। यह भारत को अरब प्रायद्वीप में यूरोप से जोड़ने की एक साहसिक योजना है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान