मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 27, 2024 7:46 अपराह्न | solar panel

printer

भारत ने श्रीलंका को धार्मिक स्‍थलों के लिए सोलर रूफटॉप सिस्टम प्रदान किए

भारत ने पड़ोसी देशों के साथ ऊर्जा साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए श्रीलंका को धार्मिक स्‍थलों के लिए सोलर रूफटॉप सिस्टम प्रदान किए। शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय उच्चायुक्त, सीलोन विद्युत बोर्ड और श्रीलंका सतत ऊर्जा प्राधिकरण के प्रतिनिधियों ने कोलंबो के चार प्रमुख धार्मिक स्‍थलों के लिए सोलर पैनल और दूसरी सामग्रियां प्रदान की। इन स्थानों में, होकन्दरा का बौद्ध मंदिर, श्री आंजनेयर मंदिर, सेंट एंथोनी चर्च और मुत्वल जुम्मा मस्जिद शामिल हैं।

     ये पहल श्रीलंका के 5000 धार्मिक स्‍थलों पर सोलर रूफटॉप प्रणाली लगाने की 17 मिलियन अमेरिकी डॉलर की भारतीय परियोजना का हिस्सा है। ऊर्जा व्यय कम करने और देश के नवीकरणीय ऊर्जा की ओर कदम बढ़ाने का समर्थन करने वाली ये परियोजना श्रीलंका के सभी 9 प्रातों और 25 ज़िलों में फैली हुई है।

    ये पहल भारत की पड़ोसी पहले नीति के अनुरूप है जो श्रीलंका की प्राथमिकताओं के अनुसार सहयोग पर ज़ोर देती है। इसमें बौद्ध मंदिरों का सौर विद्युतीकरण, हाइब्रिड ऊर्जा परियोजना सहित अन्य ऊर्जा सहयोग शामिल हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान