मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 8, 2025 5:28 अपराह्न

printer

भारत ने फिर कहा है कि उसका इरादा पाकिस्तान के साथ स्थिति को और खराब करने का नहीं है, लेकिन अगर उसकी ओर से सैन्य हमले होते हैं, तो उसका बहुत  कड़ा जवाब दिया जाएगा

भारत ने फिर कहा है कि उसका इरादा पाकिस्तान के साथ स्थिति को और खराब करने का नहीं है, लेकिन अगर उसकी ओर से सैन्य हमले होते हैं, तो उसका बहुत  कड़ा जवाब दिया जाएगा। यह बात विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में ईरान के विदेश मंत्री डॉ. सईद अब्बास अराघची के साथ भारत-ईरान 20वीं संयुक्त आयोग बैठक की सह-अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले ने भारत को सीमा पार आतंकवादी ढांचे पर हमला करके जवाब देने के लिए मजबूर किया, लेकिन भारत का जवाब लक्षित और सयंमित था।   

    डॉक्‍टर जयशंकर ने कहा कि श्री अराघची ऐसे समय  भारत की यात्रा कर रहे हैं, जब वह एक बर्बर आतंकवादी हमले का जवाब दे रहा है। उन्‍होंने कहा कि यह महत्‍वपूर्ण है कि ईरान को एक पड़ोसी और करीबी साझेदार होने के नाते स्थिति की अच्छी समझ हो।

    डॉ. जयशंकर ने कहा कि हाल के वर्षों में भारत-ईरान सहयोग कई क्षेत्रों में आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि यह भारत-ईरान राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ है। अगस्त 2024 में ईरान के विदेश मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. अराघची की यह पहली भारत यात्रा है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….