मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 9, 2025 12:23 अपराह्न

printer

भारत ने उत्‍तरी और पश्चिमी शहरों को निशाना बनाने के पाकिस्‍तान के सभी प्रयासों को असफल किया

भारतीय सशस्त्र बलों ने कल रात ड्रोन और अन्‍य हथियारों से उत्तरी और पश्चिमी शहरों को निशाना बनाने के पाकिस्तान के सभी प्रयासों को विफल कर दिया। पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर कई बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने कहा कि संघर्षविराम के इन उल्‍लंघनों का माकूल जवाब दिया जाएगा।
 
 
 
 
सेना ने कहा कि वह देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सेना ने कहा कि सभी नापाक मंसूबों का बलपूर्वक जवाब दिया जाएगा। मुख्‍यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ के अनुसार, पाकिस्तान ने जम्मू, पठानकोट और उधमपुर में सैन्य स्टेशनों और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास के स्थानों को भी निशाना बनाने का प्रयास किया।
 
 
 
 
हालाँकि, भारतीय सशस्त्र बलों ने हमले को सफलतापूर्वक विफल कर दिया, और किसी भी जान के नुकसान की सूचना नहीं है। आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चोपड़ा ने कहा कि पाकिस्‍तान ने भारत के विरूद्ध भ्रामक दुष्‍प्रचार का अभियान शुरू किया है। उन्‍होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।  
 
 
 
 
बढ़ते तनाव के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने सीमा की स्थिति का जायजा लेने के लिए सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशकों के साथ बात की। उन्‍होंने हवाई अड्डे की सुरक्षा के संबंध में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के महानिदेशकों के साथ भी चर्चा की। 
 
 
 
 
इस बीच कल विशेष संयुक्‍त संवाददाता सम्‍मेलन में विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि तनाव बढ़ाने का भारत का कोई इरादा नहीं है और पाकिस्‍तान में केवल आतंकी ठिकानों को ही निशाना बनाया गया है। उन्‍होंने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमला ही तनाव बढ़ाने की कार्रवाई थी और भारत ने केवल उसका जवाब ही दिया है। 
 
 
 
संवाददाता सम्‍मेलन में कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि भारतीय सशस्‍त्र बलों ने कल पाकिस्‍तान में कई स्‍थानों पर एयर डिफेंस रडारों और सिस्‍टम को निशाना बनाया और लाहौर में वायु रक्षा प्रणाली को निष्क्रिय कर दिया। 
 
 
 
विंग कमांडर व्‍योमिका सिंह ने दोहराया कि भारत केवल इसी शर्त पर तनाव न बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है कि पाकिस्‍तान उसका सम्‍मान करे। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….