रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस वर्ष दिसंबर में भारत की आधिकारिक यात्रा पर आयेंगे। अमरीकी द्वारा लागू टैरिफ के बीच भारत और रूस के बीच सहयोग बढ़ रहा है।
रूस के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने मास्को में संवाददाताओं को बताया कि रूस के राष्ट्रपति चीन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बैठक के दौरान दिसंबर की यात्रा तैयारियों पर चर्चा करेंगे।
चीन के तिआनजिन में शंघाई सहयोग संगठन सम्मेलन से अलग दोनों नेताओं के बीच सोमवार को बैठक होगी। रूसी राष्ट्रपति की यात्रा रूस से तेल खरीदने पर अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद हो रही है।