मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 24, 2024 8:06 अपराह्न

printer

भारत के विकास में ओडिशा महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है-प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत के विकास में ओडिशा महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है और देश तथा विदेश में ओडिशा की सांस्‍कृतिक धरोहर की सराहना की जाती है। नई दिल्ली में ओडिशा पर्व-2024 कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में श्री मोदी ने कहा कि ओडिशा ने देश को मजबूत नेतृत्‍व दिया है। उन्‍होंने कहा कि ओडिशा के जनजातीय समुदाय से संबंध रखने वाली श्रीमती द्रौपदी मुर्मु   भारत के राष्‍ट्रपति पद पर आसीन है, जो कि हम सबके लिए गर्व का विषय है। श्री मोदी ने कहा कि उनके नेतृत्‍व से प्रेरित होकर ओडिशा के जनजातीय समुदाय के कल्‍याण के लिए हजारों करोड रुपये  लागत की अनेक परियोजनाएं शुरू की गई हैं। उन्‍होंने कहा कि इन कल्‍याणकारी परियोजनाओं से केवल राज्‍य के लोगों को ही नहीं बल्कि देश की सम्‍पूर्ण जनजातीय आबादी को लाभ हो रहा है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब राज्‍य की महिलाएं सशक्‍त बनेंगी तो ओडिशा प्रगति के पथ पर आगे बढेगा। श्री मोदी ने कहा कि हाल ही में उन्‍होंने राज्‍य में सुभद्रा योजना शुरू की है जिससे राज्‍य की महिलाओं को लाभ होगा। उन्‍होंने कहा कि उनकी सरकार ओडिशा में कारोबार करने को सुगम बनाने के प्रति वचनबद्ध है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ओडिशा में नई सरकार के गठन के पहले सौ दिन के अंदर 45 हजार करोड रुपये के निवेश को स्‍वीकृति दी गई है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले ओडिशा जैसे भारत के उत्तरी भागों को पिछडा माना जाता था लेकिन वे उन्‍हें विकास का इंजन मानते हैं। श्री मोदी ने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार पूर्वी भारत की प्रगति को प्राथमिकता देती है। उन्‍होंने कहा कि दस वर्ष पहले केन्‍द्र सरकार द्वारा आवंटित बजट की तुलना में ओडिशा के बजट में तीन गुना बढ़ोतरी की गई है। श्री मोदी ने कहा कि वर्ष ओडिशा के विकास के लिए पिछले वर्ष की तुलना में तीस प्रतिशत अधिक बजट आवंटित किया गया है।

    इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री भगवान जगन्‍नाथ के अनन्‍य उपासक हैं और ओडिशा के लोगों से उन्‍हें विशेष स्‍नेह है। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री के परामर्श पर अगले वर्ष प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन ओडिशा में किया जाएगा।

    सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा कि देश के विकास के लिए देश के उत्तरी भाग का विकास होना जरूरी है। उन्‍होंने बताया कि राज्‍य में रेलवे के विकास के लिए ओडिशा को दस हजार करोड रुपये से अधिक की राशि दी गई है।

    शुक्रवार को शुरू हुआ तीन दिन का ओडिशा पर्व-2024 आज सम्‍पन्‍न हुआ। नई दिल्‍ली स्थित न्‍यास उडि‍या समाज द्वारा आयोजित ओडिशा पर्व एक प्रमुख कार्यक्रम है। यह न्‍यास ओडिशा की विरासत के संरक्षण और सवंर्धन में बहुमूल्‍य योगदान देता है। इसी परंपरा को जारी रखते हुए इस वर्ष ओडिशा पर्व का आयोजन किया गया। इसमें ओडिशा के रंग-बिरंगे सांस्कृतिक रूपों को दर्शाते हुए राज्य की समृद्ध विरासत और राज्य के जीवंत सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक लोकाचार का प्रदर्शन किया गया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

31/08/24 | 4:58 अपराह्न