चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट भारत की पांच दिन की यात्रा पर पहली अप्रैल को नई दिल्ली पहुंचेंगे। राष्ट्रपति के रूप में उनकी ये पहली भारत यात्रा है। उनके साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा।
राष्ट्रपति बोरिक पहली अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करेंगे। इसमें भारत-चिली संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री, श्री बोरिक फॉन्ट के सम्मान में दोपहर का भोज भी देंगे। राष्ट्रपति बोरिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी भेंट करेंगे।
राष्ट्रपति बोरिक पांच अप्रैल को चिली लौटने से पहले आगरा, मुंबई और बेंगलुरु भी जाएंगे। मुंबई और बेंगलुरु में वे राजनीतिक नेतृत्व, व्यापार और उद्योग प्रतिनिधियों, स्टार्टअप्स, नवोन्मेषकों और तकनीकी प्रतिनिधियों से भी मिलेंगे।
चिली के साथ भारत के पारंपरिक रूप से मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं। चिली ऐसा एकमात्र दक्षिण अफ्रीकी देश है जहां से 1947 में भारत के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए एक विशेष दूत भेजा गया था।
राष्ट्रपति बोरिक की यात्रा के दौरान द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा के साथ-साथ आपसी हितों के क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।