मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 26, 2025 9:49 पूर्वाह्न

printer

भारत का सामाजिक सुरक्षा कवरेज वर्ष 2021 में 24.4% से दोगुना होकर 2024 में 48.8% हुआ : आईएलओ

भारत में सामाजिक सुरक्षा कवरेज में महत्‍वपूर्ण वृद्धि हुई है। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) के अनुसार भारत का सामाजिक सुरक्षा कवरेज वर्ष 2021 के, 24.4% की तुलना में 2024 में दोगुना होकर, 48.8% हो गया। आईएलओ विश्व सामाजिक सुरक्षा रिपोर्ट 2024-26 के हवाले से केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि श्रमबल में सामाजिक सुरक्षा लाभ का विस्‍तार हुआ है।

     उन्होंने भारत के युवाओं को कौशल प्रदान करने और उन्हें सशक्त बनाने के प्रति सरकार की वचनबद्धता पर जोर दिया। इससे युवाओं की प्रतिभा का वैश्विक स्‍तर पर प्रभाव सुनिश्चित हो पाएगा। डॉक्‍टर मांडविया ‘लोगों में निवेश’ के बारे बजट पश्‍चात वेबिनार को संबोधित कर रहे थे। रोजगार के उपायों पर प्रकाश डालते उन्‍होंने कहा कि वर्ष 2014 और 2024 के बीच 17 करोड़ 10 लाख नौकरियां पैदा हुईं। इनमें से बीते वर्ष में ही 4 करोड़ 60 लाख नौकरियां सृजित हुईं।

    उन्होंने बताया कि बेरोजगारी दर वर्ष 2017-18 के 6% से घटकर वर्ष 2023-24 में 3.2% हो गई। हालांकि महिला कार्यबल की भागीदारी 22% से बढ़कर 40.3% हो गई है। श्री मांडविया ने इन उपलब्धियों का श्रेय आर्थिक विकास और सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देने वाली सरकार की प्रगतिशील नीतियों को दिया।

 

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है