भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 23 मई को समाप्त हुए सप्ताह में 6 अरब 90 करोड़ डॉलर से अधिक बढ़कर छह खरब 92 अरब 70 करोड़ डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां चार अरब 50 करोड़ डॉलर बढ़कर पांच खरब 86 अरब डॉलर से अधिक हो गईं।
स्वर्ण भंडार में दो अरब तीस करोड डॉलर से अधिक बढ़कर 83 अरब 58 करोड डॉलर हो गया। इस बीच, विशेष आहरण अधिकार आठ करोड़ दस लाख डॉलर बढ़कर 18 अरब 57 करोड डॉलर से अधिक हो गया। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में केंद्रीय बैंक की स्थिति भी तीन करोड़ डॉलर बढ़कर चार अरब 40 करोड़ डॉलर हो गई।