मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 19, 2025 2:04 अपराह्न

printer

भारत का फार्मा निर्यात वित्त वर्ष 2024-25 में 9% की बढ़त के साथ 30 अरब डॉलर तक पहुंचा

भारत का फार्मास्यूटि‍कल निर्यात पिछले वित्‍त वर्ष में 30 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गया है। अमरीका एक तिहाई से ज्‍यादा हिस्‍सेदारी के साथ भारत के फार्मा निर्यात के लिए प्रमुख बाजार बना हुआ है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार वित्‍त वर्ष 2024-25 में फार्मा निर्यात 9 प्रतिशत की बढ़त के साथ 30 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, जो पिछले वित्‍त वर्ष में करीब 27.5 अरब डॉलर था। मार्च 2025 में फार्मा निर्यात में साल दर साल 30 प्रतिशत से अधिक वृद्धि दर्ज की गई और यह 3681 मिलियन डॉलर हो चुका है। यह पिछले वर्ष इसी महीने में 2806 मिलियन डॉलर था।

 

वित्‍त वर्ष 2024-25 में मूल्य के संदर्भ में अमरीका को किए गए निर्यात में 14 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले वर्ष ब्रिटेन, ब्राजील, फ्रांस और दक्षिण अफ्रीका भी भारत की फार्मा निर्यात की सूची में प्रमुख देशों में शामिल थे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….