मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 16, 2025 5:31 अपराह्न

printer

भारत और श्रीलंका ने द्वीप के बागान क्षेत्रों में 60 स्मार्ट क्लासरूम स्थापित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं

भारत और श्रीलंका ने द्वीप के बागान क्षेत्रों में 60 स्मार्ट क्लासरूम स्थापित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस परियोजना को भारत सरकार के द्वारा 508 मिलियन श्रीलंकाई रुपये के अनुदान द्वारा वित्त पोषित किया गया है। इस समझौते पर भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा और श्रीलंका के बागान मंत्रालय के सचिव बी.के. प्रभात चंद्रकीर्ति ने हस्ताक्षर किए। इस पहल से नुवारा एलिया के 48 स्कूलों तथा कैंडी और बादुल्ला के छह-छह स्कूलों को लाभ होगा। इसका उद्देश्य स्‍कूली कक्षाओं में प्रौद्योगिकी को एकीकृत करना और छात्रों के लिए शिक्षा में सुधार करना है। उल्लेखनीय है कि भारत श्रीलंका के विकास में एक प्रमुख भागीदार रहा है, विशेष रूप से शिक्षा के क्षेत्र में भारत ने 5 बिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक का योगदान दिया है। पिछली परियोजनाओं में स्कूलों का जीर्णोद्धार, कंप्यूटर लैब स्थापित करना और शिक्षकों को प्रशिक्षण देना शामिल है। स्मार्ट क्लासरूम पहल श्रीलंका में शिक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….